जरुरी जानकारी | टाटा पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कंपनी टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, छह अगस्त बिजली कंपनी टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘यह लगातार 19वीं तिमाही है जब शुद्ध लाभ में मजबूत वृद्धि हुई है। यह बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत परिचालन दक्षता और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है।’’

बयान के अनुसार, जून तिमाही में 31 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,189 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ किसी तिमाही में अबतक का सर्वाधिक है।

कंपनी की आय जून, 2024 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 16,810 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 15,003 करोड़ रुपये थी।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमारे सभी कारोबार परिचालन दक्षता और कारोबार के स्तर पर निरंतर गति के कारण लाभप्रद रूप से बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है। कंपनी नई और उभरती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने और नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है...।’’

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 4,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे