जरुरी जानकारी | टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी 350 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति महाराष्ट्र को करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने अपनी सौर परियोजनाओं से 350 मेगावाट बिजली महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) को आपूर्ति करने के लिये दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
नयी दिल्ली, दो अगस्त टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने अपनी सौर परियोजनाओं से 350 मेगावाट बिजली महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) को आपूर्ति करने के लिये दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में स्थिति 200 मेगावाट और 150 मेगावाट की परियोजनाएं राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बयान के अनुसार टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) ने 200 मेगावाट और 150 मेगावाट की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं को चालू करने के लिये एमएसईडीसीएल के साथ दो महत्वपूर्ण बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर हस्ताक्षर किये।
दोनों 200 मेगावाट और 150 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के 2025 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में क्रमशः 4,28,800 टन और 3,11,200 टन की कमी आएगी।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने एमएसईडीसीएल के साथ 930 मेगावाट बिजली के लिये समझौता किया है। इसमें से 334 मेगावाट की आपूर्ति वर्तमान में की जा रही है और 596 मेगावाट अगले एक से डेढ़ साल में चालू हो जाएगी।
कंपनी की कुल नवीकरणीय क्षमता 7,783 मेगावाट है। इसमें स्थापित क्षमता 4,118 मेगावाट (सौ 3,136 मेगावाट और पवन 982 मेगावाट) है। कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में 3,665 मेगावाट है जिसमें मौजूदा 350 मेगावाट की क्षमता शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

