खेल की खबरें | टाटा ओपन महाराष्ट्र : भांबरी और रामनाथन की क्वालीफायर में जीत से शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के एकल क्वालीफायर के शुरूआती दौर में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की।

पुणे, 31 दिसंबर भारत के युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के एकल क्वालीफायर के शुरूआती दौर में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की।

भांबरी ने डिएगो हिडाल्गो पर एकतरफा मैच में 6-2, 6-2 से जीत हासिल की जबकि वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले चेन्नई के रामनाथन ने ओटो विर्तानेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-6, 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की।

वहीं तीन अन्य भारतीयों प्रजनेश गुणेश्वरन, सिद्धार्थ रावत और आदित्य बालसेकर को अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

गुणेश्वरन को मैक्सीमिलियन मार्टर्रर से 6-7, 6-3, 5-7 से हार मिली जबकि रावत को जडेनेक कोलार ने 6-1, 6-7, 6-1 से पराजित किया।

फ्लावियो कोबोली ने बालसेकर को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी।

पहले दौर के अन्य मैचों में पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचे एलियास यमेर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मिलजान जेकिच के रिटायर होने से अगले दौर में प्रवेश किया। माटिया बेलुची ने व्लादिसलाव ओरलोव को 6-4, 6-4 से और निकोला मिलोजेविच ने निकोलस डेविड लोनेल को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

क्वालीफायर के दूसरे और अंतिम दौर के मैच रविवार को खेले जायेंगे।

मुख्य ड्रा के मैच दो से सात जनवरी तक खेले जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी