खेल की खबरें | ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने भारतीय खिलाड़ियों को ‘अल्ट्रोज’ कार देगी टाटा मोटर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरूवार को घोषणा की कि कंपनी उन भारतीय खिलाड़ियों को अल्ट्रोज कार देगी जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूक गये थे।

मुंबई, 12 अगस्त भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरूवार को घोषणा की कि कंपनी उन भारतीय खिलाड़ियों को अल्ट्रोज कार देगी जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से चूक गये थे।

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक, पहलवान दीपक पूनिया और महिला हॉकी टीम रविवार को समाप्त हुए तोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रही थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और मानक स्थापित किये और देश के कई युवा खिलाड़ियों को खेल में आने के लिये प्रेरित किया। ’’

टाटा मोटर्स के ‘पैसेंजर वेहिकल बिजनेस’ के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘भारत के लिये यह ओलंपिक पदक और पोडियम पर रहने वाले खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। हमारे कई खिलाड़ी पोडियम पर पहुंचने के करीब पहुंचे। वे भले ही पदक से चूक गये हों लेकिन उन्होंने अपने समर्पण से लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया और वे भारत में उभरते हुए खिलाड़ियों के लिये सच्ची प्रेरणा हैं। ’’

वहीं लखनऊ की एक रीयल स्टेट कंपनी ने स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के लिये पांच लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।

‘वी प्लस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ ने इसके अलावा ओलंपिक चैम्पियन के लिये अन्य सुविधायें देने और उन्हें सम्मानित करने की भी घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\