जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नंवबर, 2022 में 21 प्रतिशत बढ़कर 75,478 इकाई हो गयी।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नंवबर, 2022 में 21 प्रतिशत बढ़कर 75,478 इकाई हो गयी।
टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नवंबर, 2021 में डीलरों को 62,192 इकाइयां भेजी थीं।
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 73,467 इकाई पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,073 इकाइयां बेची थीं।
हालांकि पिछले महीने घरेलू बाजार में इसकी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 29,053 इकाई रही। नवंबर, 2021 में यह संख्या 32,245 इकाई रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

