IPL 2022: इस साल से वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक
भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में से एक टाटा समूह इस साल से चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल का प्रायोजक होगा .
नयी दिल्ली, 11 जनवरी : भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में से एक टाटा समूह इस साल से चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल का प्रायोजक होगा . आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला किया . आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने पीटीआई को बताया ,‘‘ हां , टाटा समूह अब आईपीएल का प्रायोजक होगा .’’
वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रूपये में खरीदे थे लेकिन गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद वीवो ने एक साल का ब्रेक लिया था . उसकी जगह ड्रीम 11 प्रायोजक था . यह भी पढ़ें : IPL 2022: आईपीएल ने बदला अपना टाइटल स्पॉन्सर, अब इस भारतीय कंपनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वीवो 2021 में फिर प्रायोजक बना हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि वे उचित बोली लगाने वाले को अधिकार का हस्तांतरण करना चाहते हैं और बीसीसीआई ने इसका समर्थन किया .
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

