जरुरी जानकारी | टाटा कंज्यूमर ने जोकेल्स में 23 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने 43.65 करोड़ रुपये में एक अनुषंगी कंपनी के जरिये दक्षिण अफ्रीका स्थित जोकेल्स टी पैकर्स के 23.3 प्रतिशत अतिरिक्त शेयर हासिल किए हैं।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने 43.65 करोड़ रुपये में एक अनुषंगी कंपनी के जरिये दक्षिण अफ्रीका स्थित जोकेल्स टी पैकर्स के 23.3 प्रतिशत अतिरिक्त शेयर हासिल किए हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, ‘‘कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ओवरसीज होल्डिंग्स लिमिटेड (टीसीपी ओवरसीज) ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स यूके ग्रुप के जरिये दक्षिण अफ्रीका के अपने संयुक्त उद्यम भागीदारों से जोकेल्स टी पैकर्स की शेयर पूंजी का 23.3 प्रतिशत खरीदने का फैसला किया है।''

इसमें कहा गया है कि यह सौदा शेयरधारक करार और शेयर खरीद समझौते की शर्तों के अनुरूप है। इसे टीसीपी ओवरसीज, जोकेल्स और संयुक्त उद्यम भागीदारों ने अंतिम रूप दिया है।

टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई ने हिस्सेदारी के अधिग्रहण की लागत पर कहा कि यह सौदा 43.65 करोड़ रुपये और समायोजित राशि पर हुआ है।

इस अधिग्रहण से जोकेल्स में टीसीपी ओवरसीज की हिस्सेदारी 51.7 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत हो गई है। शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी संयुक्त उद्यम भागीदारों के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त