जरुरी जानकारी | टाटा केमिकल्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 470.24 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा केमिकल्स का मार्च में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ भारी उछाल के साथ 470.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 अप्रैल टाटा केमिकल्स का मार्च में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ भारी उछाल के साथ 470.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 29.26 करोड़ रुपये रहा था।

टाटा केमिकल्स की तरफ से शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी समेकित परिचालन आय 32 प्रतिशत बढ़कर 3,481 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,636 करोड़ रुपये थी।

समूचे वित्त वर्ष 2021-22 में टाटा केमिकल्स का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ 221 प्रतिशत बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 436 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन से आय 23.74 प्रतिशत बढ़कर 12,622 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 10,200 करोड़ रुपये रही थी।

टाटा केमिकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर मुकुंदन ने इस नतीजे पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, "ग्राहकों को दक्षता के साथ सेवा प्रदान करने के लिए हमारी टीम ने अच्छी तरह प्रतिक्रिया दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\