जरुरी जानकारी | टाटा कैपिटल का मुनाफा मार्च तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,000 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 14 मई टाटा कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,000 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 765 करोड़ रुपये रहा था।

टाटा कैपिटल की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में लगभग 50 प्रतिशत प्रतिशत बढ़कर 7,478 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 4,998 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टाटा समूह की वित्तीय सेवा इकाई का शुद्ध लाभ 3,655 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 3,327 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी पिछले वित्त वर्ष में 28,313 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 18,175 करोड़ रुपये थी।

पिछले महीने टाटा कैपिटल ने गोपनीय माध्यम से आईपीओ के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास मसौदा पत्र दाखिल किया था।

सूत्रों ने पीटीआई- को बताया था कि आईपीओ का आकार दो अरब डॉलर हो सकता है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग 11 अरब डॉलर बैठेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\