जरुरी जानकारी | टाटा एलेक्सी का पहली तिमाही का मुनाफा 21.5 प्रतिशत घटकर 144.3 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिज़ाइन और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा एलेक्सी का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 21.5 प्रतिशत घटकर 144.36 करोड़ रुपये रहा है। व्यापक आर्थिक अनिश्चितता, शोध एवं विकास खर्च तथा निर्णय लेने को प्रभावित करने वाले उद्योग-विशिष्ट मुद्दों के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई डिज़ाइन और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा एलेक्सी का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 21.5 प्रतिशत घटकर 144.36 करोड़ रुपये रहा है। व्यापक आर्थिक अनिश्चितता, शोध एवं विकास खर्च तथा निर्णय लेने को प्रभावित करने वाले उद्योग-विशिष्ट मुद्दों के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।
एक साल पहले इसी अवधि में कंप नी ने 184.07 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
वित्तवर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 3.7 प्रतिशत घटकर 892.2 करोड़ रुपये रह गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 926.45 करोड़ रुपये था।
तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ और राजस्व में क्रमशः 16.2 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
टाटा एलेक्सी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक मनोज राघवन ने कहा, ‘‘यह तिमाही प्रमुख बाज़ारों में चुनौतीपूर्ण रही, जहां व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं, उद्योग और ग्राहक-विशिष्ट मुद्दों ने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास खर्च और निर्णय लेने के चक्रों को प्रभावित किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

