देश की खबरें | तारकिशोर, रेणु एवं तेजस्वी ने छठ पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्रियों - तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी - तथा राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी और खुशहाली की कामना की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्रियों - तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी - तथा राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी और खुशहाली की कामना की ।

भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘ लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो चुकी है। आप सभी को प्रकृति के इस पूजन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं।’’

यह भी पढ़े | कोच्चि: केरल के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री वी.के. इब्राहिम कुंजु भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, एक दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती.

उन्होंने लिखा, ‘‘सभी छठव्रतियों को नमन। भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर बनी रहे।’’

भाजपा नेता एवं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा, ‘‘आज (बुधवार को) नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है । मैं सभी छठ व्रतियों को प्रणाम करती हूं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।’’

यह भी पढ़े | Covaxin के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की वालंटियर बनने की पेशकश, 20 नवंबर से शुरू होगा तीसरे फेस का ट्रायल.

उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठपूजा के पावन अवसर पर मैं सभी बिहार वासियों की खुशहाली की कामना करती हूं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ नहाय खाय के साथ आज आरम्भ होने वाले लोकआस्था के महापर्व छठ के शुभारंभ की आप सबों को हार्दिक शुभकामनायें ।’’

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' की सभी को शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी छठव्रतियों को नमन।’’

उल्लेखनीय है कि लोक आस्था का महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआज बुधवार को ‘‘नहाय-खाय’’ के साथ शुरू हो गई । 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो जायेगा ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now