खेल की खबरें | एलपीएल से पहले तनवीर, रविंदरपाल कोविड पॉजिटिव पाए गए

कोलंबो, 20 नवंबर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर और कनाडा के बल्लेबाज रविंदरपाल सिंह 26 नवंबर से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे आयोजकों को एक और झटका लगा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार कैंडी टस्कर्स टीम का हिस्सा तनवीर और कोलंबो किंग्स के रविंदरपाल टी20 टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका पहुंचने पर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियम में हुआ बदलाव, टीम इंडिया पहले स्थान से लुढ़की.

पाकिस्तान के ही वहाब रियाज और इंग्लैंड के लियाम प्लंकेट के हटने पर तनवीर को विकल्प के तौर पर जगह दी गई थी।

तनवीर और रविंदरपाल कम से कम दो हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़े | जब Sachin Tendulkar ने Brad Hogg से कहा था, ‘ऐसा फिर कभी नहीं होगा’.

टस्कर्स के कोच हसन तिलकरत्ने ने कहा कि उन्हें तनवीर की जगह लेने के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की जरूरत होगी।

श्रीलंका के इस पूर्व बल्लेबाज ने वेबसाइट से कहा, ‘‘हमें फ्रेंचाइजी मालिकों से बात करनी होगी और तनवीर की जगह लेने के लिए किसी को ढूंढना होगा।’’

एलपीएल आयोजकों को इससे पहले लसिथ मलिंगा और क्रिस गेल जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के हटने से झटका लगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)