देश की खबरें | महाराष्ट्र में पालघर रोड पर टैंकर ने स्कूटर को टक्कर मारकर घसीटा, महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टैंकर ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी और वाहन को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया, जिससे 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और उनके पति इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पालघर, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टैंकर ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी और वाहन को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया, जिससे 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और उनके पति इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अरनाला सागरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना विरार इलाके में एक होटल के समीप मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि टैंकर ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी और दोपहिया वाहन पर सवार दंपति को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
उन्होंने बताया कि किरण टाक नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति को गंभीर चोटें आईं।
अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि महिला इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

