मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर टैंकर पलटा, स्थानीय लोगों ने लूटा तेल
महाराष्ट्र में यहां व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर खाद्य तेल लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पालघर (महाराष्ट्र), 22 मई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में यहां व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर खाद्य तेल लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और टैंकर से गिर रहे तेल को लूटने लगे.
गुजरात के सूरत से मुंबई में प्रसंस्करण के लिए 12,000 लीटर खाद्य तेल लेकर जा रहे टैंकर के चालक का राजमार्ग पर तवा गांव के पास वाहन से नियंत्रण खो गया. इससे वाहन पलट गया और उसमें से तेल रिसने लगा. अधिकारी ने कहा कि कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लीक हुए तेल को अपने डिब्बों और अन्य बर्तनों में भरकर ले जाने लगे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में स्कूल अधीक्षक को पांच साल की जेल
पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात को दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. यातायात करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा. अधिकारी ने बताया कि हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई हैं. अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय बचाव दल ने बाद में टैंकर को सड़क से हटाया और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

