तमिलनाडू: खुदरा दुकानों में व्यापार शुरु, प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन से घर भेजने की मांग की
राज्य द्वारा संचालित शराब की दुकानें नहीं खोली गईं जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में शराब की दुकानों में बिक्री शुरु कर दी गई है।
चेन्नई, चार मई कोविड-19 महामारी के कारण 40 दिनों तक बंद रहने के बाद , तमिलनाडु के संक्रमणमुक्त क्षेत्रों में सोमवार को खुदरा व्यापार करने वाली दुकानें फिर से खुली। इसी बीच प्रशासन से गृह राज्य भेजे जाने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सड़क पर जमा हो गए।
राज्य द्वारा संचालित शराब की दुकानें नहीं खोली गईं जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में शराब की दुकानों में बिक्री शुरु कर दी गई है।
अधिकांश शहरों में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑप्टिकल और स्टेशनरी की दुकानें खुली मिलीं और वाहनों की आवाजाही भी देखने को मिली। हालांकि पुलिस और निकाय अधिकारी सोमवार को भी गश्त पर थे लेकिन बाजार में कई लोग बिना मास्क के भी घूमते पाए गए।
जैसे ही कर्नाटक में शराब की दुकानें खुलीं, तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के सीमावर्ती गांवों और होसुर में कई लोगों ने शराब खरीदने के लिए दुकानों के आगे लाइन लगा दी।
वहीं चेन्नई के अलपक्कम में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और पश्चिमी तमिलनाडु के तिरुपुर के परिधान विनिर्माण केंद्र में परिधान बनाने वाली इकाइयों के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें उनके गृह नगर भेजा जाए।
पुलिस और स्थानीय अधिकारी उन सभी स्थानों पर पहुंचे, जहां वे लोग एकत्र हुए थे और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी घर वापस भेजने की मांग पर विचार किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

