एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंका में तमिल कैदियों ने पूर्व जेल मंत्री के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में आठ तमिल कैदियों ने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर पूर्व जेल मंत्री लोहान रतवत्ते के खिलाफ देश के उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। संबंधित कैदियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | श्रीलंका में तमिल कैदियों ने पूर्व जेल मंत्री के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की

कोलंबो, 30 सितंबर श्रीलंका में आठ तमिल कैदियों ने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर पूर्व जेल मंत्री लोहान रतवत्ते के खिलाफ देश के उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। संबंधित कैदियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जेल प्रबंधन राज्य मंत्री रतवत्ते ने हाल में एक जेल के दौरे के दौरान तमिल कैदियों को मार डालने संबंधी अपनी कथित टिप्पणी की आलोचना के बाद 15 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कैदियों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि रतवत्ते ने 12 सितंबर को अनुराधापुरा जेल का दौरा किया और उन्हें गाली देने के साथ ही बंदूक के दम पर धमकाया।

इन कैदियों ने उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है कि उन्हें तमिल बहुल जाफना जिले में स्थित किसी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए और अदालत यह भी घोषित करे कि रतवत्ते ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की ओर से व्यापक आलोचना के बाद श्रीलंका के न्याय मंत्रालय और जेल विभाग ने घटना की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है।

मंत्री की व्यापक निन्दा के बाद देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था जिसके बाद रतवत्ते ने इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).