जरुरी जानकारी | विदेशी निवेश के लिये तमिलनाडु रहा पसंदीदा गंतव्य: पलानीसामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीसामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद 40,718 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु 2020 में नया निवेश आकर्षित करने में देश में पहले स्थान पर रहा है।

पुदुकोट्टई (तमिलनाडु), 22 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीसामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद 40,718 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु 2020 में नया निवेश आकर्षित करने में देश में पहले स्थान पर रहा है।

पलानीसामी ने कहा कि विदेशी निवेशकों के लिये तमिलनाडु निवेश करने के लिये एक पसंदीदा स्थान रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु औद्योगिक राज्यों में भी अग्रणी रहा है।’’

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

उन्होंने यहां विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाले एक समूह के नये संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा, "अम्मा की सरकार ने पर्याप्त विदेशी निवेश आकर्षित किया है।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 55 समझौते किये गये हैं। इनसे 74,212 लोगों के लिए रोजगार के अवसर

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

खुलने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस तरह के निवेशों के जरिये तमिलनाडु ने 2020 में नया निवेश आकर्षित करने में देश में पहला स्थान हासिल किया है।"

मुख्यमंत्री ने विरालीमालई में 'जल्लीकट्टू' का चित्रण करती एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसमें एक व्यक्ति को सफलता पूर्वक एक बैल को काबू करते दिखाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान