देश की खबरें | तमिलनाडु ट्रेन हादसा : कावरापेट्टई में दुर्घटना स्थल पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में मैसूरू-दरभंगा बागमती ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे लाइन की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है और चार लाइन के इस सेक्शन पर 13 अक्टूबर की सुबह तक रेल संचालन बहाल हो जाएगा। रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 12 अक्टूबर चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में मैसूरू-दरभंगा बागमती ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे लाइन की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है और चार लाइन के इस सेक्शन पर 13 अक्टूबर की सुबह तक रेल संचालन बहाल हो जाएगा। रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेन के मालगाडी से टकराने को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ बताते हुए कहा कि कावरापेट्टई की चार लाइन में से अप लाइन और अप लूप लाइन के आज रात तक बहाल होने की उम्मीद है जबकि बाकी की दो लाइन रविवार सुबह तक बहाल कर दी जाएंगी।
दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम. सेंथामिल सेल्वन ने कहा, ‘‘पटरियों, सिग्नल और अन्य परिचालन पहलुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।’’
उन्होंने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि दक्षिण रेलवे स्थिति को सावधानीपूर्वक संभालने के लिए सभी संबंधित प्राधिकारियों और एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर 500 से अधिक कर्मी बचाव प्रयासों में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कार्य के सुचारू और त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए, दक्षिणी रेलवे ने पटरी से उतरे कोच को फिर से पटरी पर लाने के लिए बड़ी मशीनों को लगाया है।
अतिरिक्त मंडल चिकित्सा अधिकारियों, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, अस्पताल सहायकों, फार्मासिस्ट और अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों के नेतृत्व में पांच चिकित्सा राहत दल घटनास्थल पर मौजूद थे।
कुछ डिब्बों को फिर से पटरी पर लाया गया जबकि अन्य डिब्बे जिन्हें पटरी पर नहीं लाया जा सका, उन्हें पटरी की मरम्मत के लिए मुख्य लाइन से हटा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

