देश की खबरें | तमिलनाडु को मिलेगा एक और सरकारी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि वेल्लोर स्थित तिरुवल्लूवर विश्वविद्यालय को विभाजित करके विल्लुपुरम में एक नया विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई,16 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि वेल्लोर स्थित तिरुवल्लूवर विश्वविद्यालय को विभाजित करके विल्लुपुरम में एक नया विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह बात कही।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की दंगों की साज़िश से जुड़ी 10 हजार पेज की चार्जशीट.

उन्होंने कहा कि नया विश्वविद्यालय वर्तमान शैक्षिक वर्ष से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि विल्लुपुरम के लोगों के लंबे समय से चले आ रहे अनुरोध के अलावा कानून मंत्री सी वी षणमुगम ने भी इसका अनुरोध किया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता उच्च शिक्षा को बेहद महत्व देती थीं और उन्होंने कला, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग सहित कई कॉलेजों की स्थापना की।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

उन्होंने कहा कि उनका अनुसरण करते हुए सरकार ने नए संस्थानों की स्थापना के साथ ही मौजूदा संस्थानों में बुनियादी ढांचे को ठीक करने की पहल की है।

तिरुवल्लूर विश्वविद्यालय के विभाजन पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विल्लुपुरम पिछड़ा है और इस कदम का मकसद उस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया कराना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार