जरुरी जानकारी | तमिलनाडु ने 18 एमओयू किए, 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को 18 परियोजनाओं के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा सरकार ने कुल 24,458 करोड़ रुपये की निवेश की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही शिलान्यास किया।

चेन्नई, 14 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को 18 परियोजनाओं के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा सरकार ने कुल 24,458 करोड़ रुपये की निवेश की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही शिलान्यास किया।

सरकार ने कहा कि इन परियोजनाओं से 54,218 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टॉरेंट गैस, फॉक्सकॉन, वोल्टास और ओला जैसी कंपनियां राज्य में गैस आपूर्ति, एसी विनिर्माण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश करेंगी।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 18,955 करोड़ रुपये के 18 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

बयान में कहा गया है कि टॉरेंट गैस चेन्नई प्राइवेट लि. यहां और पड़ोसी तिरुवल्लूर में 5,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से शहरी गैस वितरण नेटवर्क लगाने की योजना बना रही है। इससे करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

इसके अलावा फॉक्सकॉन सिपकोट के वल्लम वडगल में एक बड़ी औद्योगिक आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

अमेरिकी कंपनी फर्स्ट सोलर 4,185 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से सोलर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र लगाएगी।

वोल्टास, माइलन लैब और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी राज्य के विभिन्न जिलों में इकाइयां लगाएंगी।

पलानीस्वामी ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इन परियेाजनाओं में 4,503 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 27,709 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान