एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu Fire Breaks: पटाखा बनाने वाले कारखाने में सात मजदूरों की मौत की आशंका, नौ घायल

तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए हादसे में सात कर्मचारियों के मारे जाने की आशंका है. इस घटना में कम से कम नौ कर्मचारी घायल भी हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Tamil Nadu Fire Breaks: पटाखा बनाने वाले कारखाने में सात मजदूरों की मौत की आशंका, नौ घायल
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 22 मार्च : तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए हादसे में सात कर्मचारियों के मारे जाने की आशंका है. इस घटना में कम से कम नौ कर्मचारी घायल भी हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि पटाखा उत्पादन इकाई में दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पटाखा भंडारण की सुविधा भी है. यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘तेलुगु नववर्ष’ उगादि की बधाई दी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “सात मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और नौ घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).