चेन्नई, पांच मई तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मदुरन्थकम के निकट नीलमंगलम गांव में श्री स्वामी ब्रह्मा योगानंद द्वारा बनाए गए ‘भारत माता मंदिर’ का ‘कुंभभिषेकम’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में शुक्रवार को संपन्न किया गया।
इस मौके पर रायपुर स्थित शदानी दरबार तीर्थ के नौवें पीठाधीश युधिष्ठिर लालजी महाराज भी मौजूद रहे।
अनुष्ठान के दौरान ‘संपूर्ण भारत’ की एक प्रतिमा का अनावरण करने वाले भागवत ने कहा, ‘‘भारत का अमृत काल हमारे सामने है। हमें इस पर विश्वास करना चाहिए। साथ ही, अखंड भारत सत्य एवं शाश्वत है। हमें इस सत्य को समझने के लिए बस अपनी चेतना को जगाने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा कि अखंड भारत का विभाजन नहीं हुआ है, और मानचित्र पर केवल रेखाएं खींची गई हैं।
भागवत ने कहा कि ब्रिटेन की संसद में भारत के विभाजन की चर्चा के दौरान लॉर्ड वैवेल ने कहा था कि भारत भगवान द्वारा बनाया गया देश है और इसे विभाजित नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘अखंड भारत को साकार करने के लिए लोगों को जागना होगा, धर्म का अहसास करना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY