देश की खबरें | तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2,396 मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,396 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,845 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
चेन्नई, 20 जून तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,396 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 56,845 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार संक्रमण से 38 और लोगों की मौत हुई जिससे राज्यों में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 704 पर पहुंच गयी।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में बीते चार दिन से हर रोज कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
बुलेटिन के अनुसार आज एक दिन में सबसे अधिक 33,231 लोगों की जांच की गई। राज्य में अबतक 8,61,211 लोगों की जांच की जा चुकी है।
यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 2,396 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 1,254 मामले चेन्नई से सामने आए हैं। चेन्नई में अबतक कुल 39,641 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 1,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,316 हो गई है। राज्य में अब भी 24,822 लोग संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

