तमिलनाडु में कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामले आये
एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि 105 से अधिक व्यक्ति संक्रमित पाये गए जिसमें दो पत्रकार और एक उपनिरीक्षक शामिल है। इस बीच 46 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
चेन्नई, 19 अप्रैल तमिलनाडु में एक सप्ताह के अंतराल के बाद रविवार को कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आये। इससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1477 हो गए। इस बीच प्राधिकारियों ने चीन से रैपिड टेस्ट किट से जांच बढ़ा दी है।
एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि 105 से अधिक व्यक्ति संक्रमित पाये गए जिसमें दो पत्रकार और एक उपनिरीक्षक शामिल है। इस बीच 46 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
इसमें कहा गया कि अभीतक कुल 1477 मामले सामने आये हैं जबकि वर्तमान समय में 1048 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।
12 अप्रैल को तमिलनाडु में संक्रमण के 106 मामले सामने आये थे और उसके अगले दिन 98 मामले सामने आये।
14 से 18 अप्रैल के बीच संक्रमण के मामले 56 से अधिक नहीं बढ़े।
प्राधिकारियों ने कहा कि रैपिड टेस्ट किट से लोगों की दिशानिर्देशों के अनुसार जांच पूरे तमिलनाडु में विस्तारित कर दी गई है।
.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

