देश की खबरें | तमिलनाडु: इरोड के निजी स्कूल को मिली बम धमकी, विद्यार्थियों को घर भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इरोड जिले के मूलापलायम उपनगर स्थित एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कथित तौर पर बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद मंगलवार को अभिभावकों और बच्चों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इरोड (तमिलनाडु), 12 नवंबर इरोड जिले के मूलापलायम उपनगर स्थित एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कथित तौर पर बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद मंगलवार को अभिभावकों और बच्चों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, स्कूल के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक ईमेल देखा, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में एक बम रखा गया है और 12 नवंबर की सुबह उसमें विस्फोट होने वाला है।

यह ईमेल सोमवार शाम पांच बजे के बाद भेजा गया था।

स्कूल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को तुरंत परिसर छोड़कर घर जाने को कहा।

कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे।

इरोड तालुका पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर और उसके आस-पास की गहन छानबीन की हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस ने खुलासा किया कि परिसर में बम रखे होने की धमकी इस स्कूल को दूसरी बार मिली है।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना दो सितंबर को हुई थी जब स्कूल के ही एक छात्र ने धमकी भरा फर्जी ईमेल किया था।

पुलिस ने लड़के को चेतावनी जारी की थी।

पुलिस अब इस नये ईमेल की जांच में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किस स्रोत से भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\