एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु पुलिस ने कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, 29 साल से था फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 1998 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट में 58 लोग मारे गए थे और 250 अन्य घायल हुए थे।

देश की खबरें | तमिलनाडु पुलिस ने कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, 29 साल से था फरार

चेन्नई, 10 जुलाई तमिलनाडु पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 1998 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट में 58 लोग मारे गए थे और 250 अन्य घायल हुए थे।

सादिक तमिलनाडु में सांप्रदायिक हत्याओं से जुड़े मामलों में भी मुख्य आरोपी है। वह लगभग 29 साल से फरार था।

एटीएस ने आधिकारिक बयान में कहा कि विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवाद निरोधक दस्ते और कोयंबटूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने सादिक को कर्नाटक के विजयपुरा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक, कोयंबटूर निवासी सादिक ने कई उपनाम का इस्तेमाल किया, जिनमें राजा, दर्जी राजा, वलारंथा राजा, शाहजहां अब्दुल मजीद मकानदार और शाहजहां शेख शामिल है।

बयान में कहा गया है कि सादिक 1996 में कोयंबटूर में हुए पेट्रोल बम हमले, जिसमें जेल वार्डन बूपालन की मौत हो गई थी; 1996 में नागोर में हुए सईथा हत्याकांड और 1997 में मदुरै में हुई जेलर जयप्रकाश की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोपी है।

एटीएस ने कहा, “आतंकवाद निरोधक दस्ते ने हाल के हफ्तों में कोयंबटूर सिटी पुलिस के साथ समन्वय करके भारत के सर्वाधिक वांछित आरोपी अबूबकर सिद्दीकी और मोहम्मद अली उर्फ ​​यूनुस को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से गिरफ्तार किया।”

उसने कहा, “कर्नाटक के विजयपुरा जिले से सादिक उर्फ ​​टेलर राजा की गिरफ्तारी आतंकवाद से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार आरोपी की तीसरी सफल गिरफ्तारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).