देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री दोरईक्कान्नू का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, एक नवंबर तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

कावेरी अस्पताल ने एक बुलेटिन जारी कर बताया कि मंत्री कई दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। उन्हें 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात 11.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Ballabgarh Murder Case: निकिता हत्यारों को फांसी देने की मांग, महापंचायत के बाद भीड़ ने हाइवे पर किया बवाल- पुलिस ने किया लाठीचार्ज.

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ ए सेल्वाराज की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ‘‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का निधन हो गया है।’’

अन्नाद्रमुक के नेता और तीन बार के विधायक दोरईक्कान्नू के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ बोले, सत्ता में आने पर कांग्रेस कर्मचारी विरोधी फैसले करेगी निरस्त.

गौरतलब है कि इससे पहले द्रमुक विधायक अनबझगन और कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य के एच वसंतकुमार संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

दोरईक्कान्नू तंजावुर जिले के पापनासम से 2006, 2011 और 2016 में तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने उन्हें 2016 में कैबिनेट में शामिल किया था।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित कई लोगों ने दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पुरोहित ने शोक संदेश में कहा, ‘‘दोरईक्कान्नू अपनी सादगी, विनम्रता, साफगोई, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे... उन्होंने कृषि मंत्रालय को पूरी लगन के साथ संभाला और वहां अपनी अमिट छाप छोड़ी। ’’

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने दोरईक्कान्नू को अपना ‘‘बड़ा भाई’’ बताया और कहा कि दोरईक्कान्नू अन्नाद्रमुक में उस वक्त शामिल हुए थे जब दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन ने पार्टी की 1972 स्थापना की थी।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वरिष्ठ नेता का निधन पार्टी और राज्य के लिए एक ‘‘अपूरणीय क्षति’’ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल जा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी ने अलग से भी एक बयान जारी किया, जिसमें पनीरसेल्वम, पलानीस्वामी और पार्टी के समन्वय तथा सह समन्वयक ने अपने नेता को याद किया और प्रभावी जन सेवा के लिए उनकी सराहना की।

तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, वाइको (एमडीएमके), जी के वासन (तृणमूल कांग्रेस), एस रामदोस (पीएमके), एल मुरुगन (भाजपा) और भाकपा तथा माकपा के नेताओं सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

दोरईक्कान्नू को यहां 13 अक्टूबर को विल्लपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से यहां लाया गया था और उसके बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले रविवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। अस्पताल ने सोमवार को कहा था कि उनका कोविड निमोनिया और उससे संबंधित जटिलताओं का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\