देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड की करीब 50 लाख आरटी-पीसीआर जांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बुधवार को 5990 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 98 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले 4.39 लाख के पार पहुंच गए जबकि मृतक संख्या 7500 से अधिक हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो सितंबर तमिलनाडु में बुधवार को 5990 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 98 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले 4.39 लाख के पार पहुंच गए जबकि मृतक संख्या 7500 से अधिक हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया है कि आज 75,829 नमूनों की जांच की गई है। 49,64,141 नमूनों का अबतक परीक्षण किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | हवाला रैकेट के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश जैन को किया गिरफ्तार: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में 154 कोविड प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से 64 सरकारी और 90 निजी हैं।

तमिलनाडु में रैपिड एंटीजन डायग्नोस्टिक टेस्ट नहीं किया जा रहा है और सभी जांचे आरटी-पीसीआर आधारित हो रही हैं।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

राज्य में रिपोर्ट हुए 5990 नए मामलों में से राजधानी चेन्नई के 1025 मामले हैं।

तमिलनाडु के 4,39,959 मामलों से 1,37,732 मरीज चेन्नई के हैं।

राज्य में बुधवार को 5891 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,80,063 हो गई है जबकि 52,380 मरीज अब भी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं यह विषाणु राज्य में 7516 लोगों की जान ले चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट