देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में बाधा डाल रहे हैं: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी शेजियान ने राज्यपाल आर.एन. रवि पर राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में "बाधा डालने" का आरोप लगाया और कहा कि अच्छा होगा कि वह इसके बजाय उच्च शिक्षा में सुधार के लिए केंद्रीय निधि सुनिश्चित करने के लिए काम करें, जो कम कर दी गई है।

चेन्नई, 21 दिसंबर तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री गोवी शेजियान ने राज्यपाल आर.एन. रवि पर राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में "बाधा डालने" का आरोप लगाया और कहा कि अच्छा होगा कि वह इसके बजाय उच्च शिक्षा में सुधार के लिए केंद्रीय निधि सुनिश्चित करने के लिए काम करें, जो कम कर दी गई है।

उन्होंने रवि से राज्य सरकार के लिए बाधाएं पैदा करने के बजाय कुलपतियों के रिक्त पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह किया।

मंत्री ने शुक्रवार देर रात यहां एक बयान में कहा, “राज्यपाल के लगातार हस्तक्षेप से विश्वविद्यालयों का माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ है।”

इससे पहले, राज्यपाल ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अन्ना विश्वविद्यालय, भारतीदासन विश्वविद्यालय और पेरियार विश्वविद्यालय के लिए कुलपति की नियुक्ति से संबंधित समिति के गठन से जुड़़ी अधिसूचना वापस लेने और समिति में यूजीसी अध्यक्ष को शामिल करने का निर्देश दिया था।

मंत्री ने राज्यपाल से संकट की स्थिति पैदा न करने का आह्वान किया और कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग केवल सिफारिशें कर सकता है और राज्य को उनका पालन करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने रवि पर छात्रों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्यपाल "राजनीति से प्रेरित" होकर काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\