देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव के. पलानीस्वामी और कई अन्य नेताओं ने रविवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

चेन्नई, 31 दिसंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव के. पलानीस्वामी और कई अन्य नेताओं ने रविवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल रवि ने अपने संदेश में 2023 में कुछ प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और जी20 की अध्यक्षता के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों की ओर चिन्हित किया।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उसी आत्मविश्वास, समर्पण, संकल्प और ऊर्जा के साथ अब हम 2024 में प्रवेश कर रहे हैं। आइए अपने प्रयासों में उत्कृष्टता हासिल करने और अपने राष्ट्र की विकास यात्रा को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में मिलकर काम करें।''

स्टालिन ने अपने संदेश में कहा कि नया साल एक नयी सोच की शुरुआत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की यात्रा के रास्ते में आने सभी बाधाओं को चकनाचूर कर रही द्रविड़ मॉडल सरकार की विजय यात्रा आने वाले वर्ष में नयी ऊंचाइयों को छूएगी।''

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने चौमुखी समृद्धि और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अन्नाद्रमुक के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, अभिनेता-राजनेता कमल हासन सहित अन्य नेताओं ने जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\