देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राजनीतिक नेताओं ने लोगों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी।

चेन्नई, 31 दिसंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राजनीतिक नेताओं ने लोगों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी।

तमिलनाडु के लोगों को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने उनसे देश को विश्व गुरु बनाने के लिए चल रही 'अमृत काल' की राष्ट्र की यात्रा में प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जुटने की अपील की।

आर एन रवि ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी के साथ हमारा राष्ट्र विश्व में स्थायी शांति और सद्भाव के लिए वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास और अपार साहस के साथ नए साल 2023 में प्रवेश कर रहा है। आइए हम परिवार, समाज और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के संकल्प के साथ खुद को फिर से देश के लिए समर्पित करें। ’’

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ ऐसी कामना करता हूं कि नया साल 2023 हम सभी के लिए खुशियां, बेहतर स्वास्थ्य, सद्भाव और सफलता लेकर आए। ’’

मुख्यमंत्री स्टालिन ने 2023 में लोगों की सामाजिक-आर्थिक समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए और बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है।

स्टालिन ने कहा, ‘‘ आपके चेहरे पर खुशी देखना ही मेरे लिए मायने रखता है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद को एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ देखता हूं। मैं जनता के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहा हूं। ’’

स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाएं और पहल 2023 में भी जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जो नयी पहल की जाएंगी, उनसे सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ सभी के लिए कई और नयी योजनाएं शुरू होने वाली हैं। शासन के द्रविड़ मॉडल का उद्देश्य तमिलनाडु को शिक्षा, रोजगार, बौद्धिक क्षमता, औद्योगिक विकास और सभी के लिए सामाजिक विकास के मामले में भारत का एक आदर्श राज्य बनाना है।’’

उन्होंने तमिलनाडु को सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष और कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा।

अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव ई के पलानीस्वामी ने उम्मीद जताई कि नया साल अंधेरे और उदासी को दूर करके लोगों के जीवन को रोशन करने के लिए एक नयी और मीठी शुरुआत करेगा।

अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम के महासचिव टी टी वी दिनाकरन ने भी लोगों को नए साल की बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज