देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 27 सितंबर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी रहे 82 वर्षीय सिंह का लंबी बीमारी के बाद नयी दिल्ली में निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय आज JDU में होंगे शामिल.

सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पुरोहित ने उनकी ‘उनकी सादगी, विनम्रता, शासन कौशल और सौहार्दपूर्ण संबंधों’ को लेकर प्रशंसा की और कहा कि देश को इनकी कमी खलेगी।

पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ उन्होंने वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय को पूरे समर्पण भाव से संभाला था और अपनी जबर्दस्त छाप छोड़ी थी।’’

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश में विधानसभा उप-चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने में जुटी शिवराज सरकार, राज्य में किया जा रहा है शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम.

उन्होंने कहा कि सिंह भारत के लोगों के लिए एक ‘धरोहर’ थे और विभिन्न दलों के लोग उनकी उत्कृष्ट सांसद के रूप में प्रशंसा करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्र-निर्माण एवं जरूरत मंदों के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भारत के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने सिंह को ‘साहसी सैनिक’ बताया और अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख जयललिता के साथ उनके संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह साहसी सैनिक एवं योग्य प्रशासक थे। हम अपनी प्यारी अम्मा के साथ उनके संबंधों को याद करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। हार्दिक संवेदनाएं। ’’

उपमुख्यंमत्री ओ पनीरसेल्वम ने ट्वीट करके सिंह के निधन पर दुख जताया।

स्टालिन ने फेसबुक पर लिखा कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और वयोवृद्ध नेता जसवंत सिंह के निधन की खबर पाकर बहुत दुखी हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ द्रमुक की ओर मैं हृदय से शोक प्रकट करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

एमडीएमके प्रमुख और राज्यसभा सदस्य वाइको ने भी सिंह के निधन पर दुख जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\