देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार जातिविहीन समाज बनाने के लिए करुणानिधि के रास्ते पर चल रही है: एम के स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जातिविहीन समाज बनाने और लोगों के लिए कल्याणकारी कदम उठाने के प्रयास के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की राह पर चल रही है।

चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जातिविहीन समाज बनाने और लोगों के लिए कल्याणकारी कदम उठाने के प्रयास के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की राह पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी जातियों के लोगों को मंदिरों में पुजारी के रूप में नियुक्त करने के करुणानिधि के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। मद्रास उच्च न्यायालय ने भी हाल ही में फैसला सुनाया है कि यदि कोई धार्मिक ग्रंथों और अनुष्ठानों में पारंगत हैं तो उसे पुजारी के रूप में चुना जा सकता है तथा इसे तय करने में जाति की कोई भूमिका नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने श्री कपालेश्वर मंदिर विवाह भवन में 'राज्य हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग' द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 34 जोड़ों के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद यह बात कही।

विवाह संपन्न होने के बाद स्टालिन ने कहा, "द्रमुक सरकार ने सामाजिक बहिष्कार को रोकने के लिए सभी जातियों के लोगों को पुजारी के रूप में नियुक्त किया है। यहां तक ​​कि मद्रास उच्च न्यायालय ने भी सभी जातियों के लोगों को मंदिर के पुजारी के रूप में नियुक्त करने के पक्ष में फैसला सुनाया है, बशर्ते वे अच्छी तरह से प्रशिक्षित हों।"

उन्होंने कहा, आज राजस्थान में आठ महिलाओं सहित अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के 17 लोगों को पुजारी बनाया गया है।

स्टालिन ने तमिल फिल्म पराशक्ति के 'डायलॉग' '' मंदिर को अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देना चाहिए'' का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार मंदिरों के कोष का गरीबों के विवाह, मंदिरों में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन, मंदिरों के नवीकरण आदि सामाजिक उद्देश्यों के लिए उपयोग कर रही है। इस फिल्म की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि ने लिखी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "तमिलनाडु में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के नियंत्रण में लगभग 43,000 मंदिर हैं। 3,986 मंदिरों के नवीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा 112 प्राचीन मंदिरों की संरचना में बदलाव किए बिना उनके नवीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्राचीन मंदिरों में भित्ति चित्र के संरक्षण के भी प्रयास किए जा रहे हैं।"

इस समारोह में राज्य मंत्री: पी के शेखर बाबू (एचआर और सीई), के पोनमुडी (उच्च शिक्षा), मा. सुब्रमण्यम (स्वास्थ्य) और के एस मस्तान (अल्पसंख्यक कल्याण), चेन्नई की महापौर आर प्रिया, द्रमुक सांसद कनिमोझी, पर्यटन और एचआर और सीई प्रमुख सचिव के मणिवासन , विशेष कर्तव्य पर एचआर और सीई अधिकारी जे कुमारगुरुबरन और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज