Tamil Nadu: जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के पर्यटक की मौत, हमले का वीडियो वायरल; VIDEO
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वालपराई के पास टाइगर वैली में घाट रोड पर जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के एक पर्यटक की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है जिसमें हाथी द्वारा पर्यटक को पटकते और दूर फेंकते हुए देखा जा सकता है.
कोयंबटूर, 5 फरवरी : तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वालपराई के पास टाइगर वैली में घाट रोड पर जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के एक पर्यटक की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है जिसमें हाथी द्वारा पर्यटक को पटकते और दूर फेंकते हुए देखा जा सकता है. हमले में गंभीर रूप से घायल पर्यटक की बाद में मौत हो गयी. यह घटना उस समय घटी जब मोटरसाइकिल सवार पर्यटक सड़क पर हाथी की मौजूदगी को देखने के बावजूद घाट रोड को पार कर रहा था.
यह वीडियो स्पष्टतः पीछे से आ रहे वाहन में सवार लोगों द्वारा शूट किया गया था, जिसमें व्यक्ति को तेज गति से आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है. सड़क पर आ रहे अन्य लोगों ने हाथी से सुरक्षित दूरी पर अपने वाहन रोक दिए थे. वहीं, विदेशी पर्यटक ने जानवर से बचने के लिए सड़क के दाईं ओर अपना वाहन मोड़ लिया था. हालांकि, हाथी ने पर्यटक का पीछा किया और उस पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर उपचुनाव में फर्जी मतदान का संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय और निर्वाचन आयोग : अखिलेश
A video clip of a wild elephant tossing and throwing away a German tourist on a ghat road in the tiger valley near Valparai has gone viral and he died due to injuries.
Read: https://t.co/RZPC24Vx0V pic.twitter.com/McXo31WDj9— Republic (@republic) February 5, 2025
यद्यपि पर्यटक जंगल में भाग गया, लेकिन जब वह अपनी गिरी हुई मोटरसाइकिल की ओर लौटा तो हाथी ने उस पर फिर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. यह घटना चार फरवरी की शाम को घटी और मृतक की पहचान 77 वर्षीय जर्मनी के नागरिक माइकल के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

