देश की खबरें | तमिलनाडुः पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो महिलाओं की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाइलपट्टी में एक पटाखा बनाने वाली इकाई में अचानक हुए धमाके में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विरुद्धनगर (तमिलनाडु), 25 जुलाई जिले के थाइलपट्टी में एक पटाखा बनाने वाली इकाई में अचानक हुए धमाके में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा,''शिवकाशी के निकट थाइलपट्टी गांव में एक अप्रत्याशित दुर्घटना में उनकी मृत्यु की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति है।
पुलिस ने बताया कि जब दोनों महिला श्रमिक पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री उठा रही थीं तो घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। मृतकों की पहचान मुरुगेश्वरी और बानू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 39 वर्ष है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)