एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: सेंथिल बालाजी और टीएएसएमएसी से जुड़े मामले में ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) में कथित अनियमितताओं को लेकर, मंत्री सेंथिल बालाजी की कथित भूमिका और अन्य के खिलाफ धन शोधन की ताजा जांच के तहत की गई.

Tamil Nadu: सेंथिल बालाजी और टीएएसएमएसी से जुड़े मामले में ED की छापेमारी

नयी दिल्ली, 6 मार्च : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) में कथित अनियमितताओं को लेकर, मंत्री सेंथिल बालाजी की कथित भूमिका और अन्य के खिलाफ धन शोधन की ताजा जांच के तहत की गई. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. राज्य में लगभग 25 स्थानों पर छापे मारे गए, जिनमें चेन्नई, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और कुछ अन्य शहर शामिल हैं.

सूत्रों ने बताया कि टीएएसएमएसी के कार्यालयों, उसके कर्मचारियों, शराब निर्माण इकाई और संयंत्र के कॉरपोरेट दफ्तरों के साथ-साथ बालाजी से जुड़े ‘‘प्रमुख सहयोगियों’’ के परिसरों की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि मंत्री के किसी परिसर की तलाशी नहीं ली जा रही है. बिजली मंत्री बालाजी के पास टीएएसएमएसी का भी प्रभार है. तमिलनाडु में टीएएसएमएसी का शराब के व्यापार पर एकाधिकार है. यह भी पढ़ें : UP: योगी सरकार ऐप से करेगी टीकाकरण की निगरानी, अब नहीं छूटेगा कोई बच्चा

उन्होंने बताया कि एजेंसी शराब की बिक्री के लेन-देन और टीएएसएमएसी से जुड़े कुछ कथित बिचौलियों की भूमिका की जांच कर रही है. ईडी राज्य परिवहन विभाग में ‘‘नौकरी के बदले नकदी घोटाले’’ जैसे पहले के धन शोधन मामले में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता बालाजी की भूमिका की जांच कर रहा है. इस मामले में उन्हें संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).