देश की खबरें | तमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन ने युवाओं के दिमाग में पनप रहे 'जातिवाद के जहर' पर चिंता व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के 12वीं कक्षा के एक छात्र पर कथित पुरानी रंजिश को लेकर उसके सहपाठियों द्वारा हमला किये जाने के बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने युवाओं के दिमाग में पनप रहे "जातिवाद के जहर" पर चिंता व्यक्त की।

तिरुनेलवेली/चेन्नई, 12 अगस्त तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के 12वीं कक्षा के एक छात्र पर कथित पुरानी रंजिश को लेकर उसके सहपाठियों द्वारा हमला किये जाने के बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने युवाओं के दिमाग में पनप रहे "जातिवाद के जहर" पर चिंता व्यक्त की।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने नंगुनेरी इलाके में छात्र के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में छात्र की बहन भी घायल हो गयी। यह घटना पीड़ित छात्र और हमलावरों के बीच कुछ समय पहले हुई हाथापाई का नतीजा है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है तथा उन सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह पीड़ित छात्र एवं उसकी बहन के चिकित्सा उपचार और शिक्षा से संबंधित खर्च की जिम्मेदारी लेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि यह घटना "झकझोर देने वाली है।"

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "यह घटना दर्शाता है कि युवा छात्रों में जातिवाद का जहर कितना भर गया है। जातिवाद के कारण ऐसी हिंसा देखना असहनीय है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\