देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सैनिक की मृत्यु पर शोक जताया, परिजन के लिए दिया नौकरी का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने एक दुर्घटना में तूतीकोरिन के सैनिक की मौत पर शोक जताया और प्रशासन से उनके परिजन को सरकारी नौकरी देने को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 20 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने एक दुर्घटना में तूतीकोरिन के सैनिक की मौत पर शोक जताया और प्रशासन से उनके परिजन को सरकारी नौकरी देने को कहा।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि लद्दाख में भारतीय सेना की आर्टिलरी में तैनात नायक के. करुप्पासामी की 18 नवंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया सूर्य को अर्घ्‍य, देशभर में व्रतियों ने मांगी मुराद.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है। मैं करुप्पासामी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

पलानीस्वामी ने राज्य के सूचना और प्रचार मंत्री कदम्बुर सी. राजू और जिलाधिकारी को दिवंगत सैनिक के घर जाने और उनके परिवार को सांत्वना देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | एलएंडटी फाइनेंस ने Essel Group की तीन कंपनियों के गिरवी शेयर बेचे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने करुप्पासामी के परिजन को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने का आदेश दिया है।’’

इस बीच राजू और जिलाधिकारी के. सेंथिल राज सैनिक के घर पहुंचे और उनके परिजन से मिले। मंत्री ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

वहीं, द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन ने भी ट्वीट कर सैनिक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

तूतीकोरिन से पार्टी की सांसद कनिमोई ने सैनिक के परिवार से भेंट कर द्रमुक की तरफ से उन्हें दो लाख रुपये की सहायता राशि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now