देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या पर दुख व्यक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की घटना पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि इस मामले के आरोपियों को मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया।
चेन्नई, छह जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की घटना पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि इस मामले के आरोपियों को मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आर्मस्ट्रांग की मौत से स्तब्ध और दुखी हैं।
दोपहिया वाहनों पर सवार छह लोगों के एक समूह ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को पेरम्बूर में उनके घर के पास हत्या कर दी थी।
स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रात भर चले अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच तेजी से करने और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवार और उनके मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में कम से कम आठ संदिग्धों को पकड़ा गया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) असरा गर्ग ने शुक्रवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 10 टीम गठित की हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

