देश की खबरें | तमिलनाडु: सड़कों पर वापस दौड़ी बसें, माल और धार्मिक स्थल खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पांच महीने से अधिक समय के बाद मंगलवार को बसें सड़कों पर वापस लौटीं और राज्य में धार्मिक स्थल, पार्क, शॉपिंग मॉल, होटल और क्लब को फिर से खोला गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, एक सितंबर तमिलनाडु में पांच महीने से अधिक समय के बाद मंगलवार को बसें सड़कों पर वापस लौटीं और राज्य में धार्मिक स्थल, पार्क, शॉपिंग मॉल, होटल और क्लब को फिर से खोला गया।

साफसफाई के बाद बसों को डिपो से बाहर लाया गया वहीं बस चालकों और कंडक्टरों ने तापमान जांच के बाद काम शुरू किया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर परिवार के साथ गणेश भगवान की पूजा की: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिवहन मंत्री एम आर विजयभास्कर ने कहा कि राज्य भर में पहले दिन बहुत कम लोगों ने बस सेवाओं का उपयोग किया और आने वाले दिनों में लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए और अधिक बसों को बहाल करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य द्वारा संचालित बस सेवाओं में लगभग 22,000 बसें सेवा देती हैं जिनमें से आज केवल 6,090 बसों को संचालित किया गया जो हर जिले में रात नौ बजे तक सेवा देंगी।

यह भी पढ़े | Agra Shocker: दलित दंपति नहीं दे सका अस्पताल का बिल, एक लाख में बेचा नवजात बच्चा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बसों में यात्रियों की संख्या को सीमित रखा गया है।

मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर बस का किराया बढ़ने की खबरों को उन्होंने खारिज कर दिया।

हालांकि सरकार ने जुलाई में ही छोटे धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन आज मदुरै की मीनाक्षी मंदिर सहित सभी बड़े धार्मिक स्थल खोल दिए गए।

रामेश्वरम में प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर को भी आज खोला गया। प्रवेश द्वार पर ही शरीर के तापमान की जांच और हाथ को धोने के बाद ही भक्तों को अंदर जाने दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर के अंदर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उचित कम उठाए गए हैं।

सरकार ने मंदिरों को शाम आठ बजे तक खोले रखने की अनुमति दी है।

फिर से खोले गए शॉपिंग मॉल, होटल और क्लब में पहले की तुलना में काफी कम भीड़ देखी गई।

सुबह से ही व्यायाम करने वालों की वापसी के बाद पार्कों में रौनक लौट आयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\