देश की खबरें | तमिलनाडु : ‘गोमांस’ खाने संबंधी सवाल पूछकर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में एक सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की एक मुस्लिम छात्रा के माता-पिता ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक शिक्षिका ने यह पूछकर उसे परेशान किया कि क्या वह गोमांस खाती है।

कोयंबटूर, 22 नवंबर तमिलनाडु में एक सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की एक मुस्लिम छात्रा के माता-पिता ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक शिक्षिका ने यह पूछकर उसे परेशान किया कि क्या वह गोमांस खाती है।

माता-पिता ने आरोप लगाया कि लड़की को कक्षा में अपने ‘परदे’ का उपयोग करके अन्य छात्रों के जूते साफ करवाकर भी प्रताड़ित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बच्ची से पूछा गया कि क्या वह गोमांस खाती है। शिक्षक ने उसे बताया कि ऐसे लोग केवल अहंकारी होंगे।’’

इस बीच, छात्रा का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसका आरोप है कि शिक्षिका ने उसे थप्पड़ भी मारा।

लड़की के पिता ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस मामले को स्कूल के प्रमुख के साथ दो बार उठाया गया और पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत भी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि छात्रा को अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर स्कूल प्रमुख की प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं थी और एक अन्य शिक्षक ने भी लड़की के खिलाफ अपमानजनक का इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी