जरुरी जानकारी | सिंगापुर, यूएई के साथ बिजली ग्रिड को जोड़ने पर बातचीत: आर के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने बुधवार को कहा कि सीमापार बिजली पारेषण के लिए सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ बिजली ग्रिड को जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा चल रही है।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने बुधवार को कहा कि सीमापार बिजली पारेषण के लिए सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ बिजली ग्रिड को जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा चल रही है।

सिंह ने कहा कि भारत नेपाल, भूटान, म्यांमा और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ बिजली कारोबार ढांचे को भी मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसके अलावा श्रीलंका के साथ बिजली कारोबार का ढांचागत संपर्क स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, "ग्रिड को जोड़ने के बारे में सिंगापुर के साथ चर्चा चल रही है। इसी तरह की बातचीत यूएई के साथ भी चल रही है।"

बिजली मंत्री ने कहा कि नेपाल में पनबिजली उत्पादन क्षमता के उपयोग के लिए भारत से निवेश की मांग रखी गई है। भारत ने अपने यहां बिजली की कोई कमी न होने के बावजूद नेपाल से 10,000 मेगावाट बिजली की खरीद की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में 12 पनबिजली परियोजनाओं के त्वरित विकास पर कहा, "ऐसा करना इसलिए महत्वपूर्ण है कि सीमा के दूसरी तरफ बड़े बांध बनाए जा रहे हैं जिनसे भारत को भविष्य में खतरा हो सकता है। इसलिए भारतीय सीमा में समुचित ढांचा खड़ा करना है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\