एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर बात जारीः भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बीच भारत ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को जल्द अंतिम रूप देने के लिए बात कर रहा है।

जरुरी जानकारी | अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर बात जारीः भारत

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बीच भारत ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को जल्द अंतिम रूप देने के लिए बात कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी शुल्क उपायों के लागू होने पर यह टिप्पणी की। उन्होंने दोनों देशों के मजबूत व्यापार और आर्थिक संबंधों पर जोर देने के साथ ही उम्मीद जताई कि बीटीए पर बातचीत सफल होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिका के जवाबी शुल्क के प्रभावों का आकलन कर रही है और हितधारकों से बात कर रही है।

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा की है।

फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल सितंबर-अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करने की सहमति जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).