विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने की अमेरिका की हड़बड़ी के बीच शांति दर्शाना चाहता है तालिबान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिम समर्थित सरकार के पतन और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से चले जाने के बाद तालिबान रविवार को राजधानी में घुस गया और इसके साथ ही दो दशक के उस अभियान का आश्चर्यजनक अंत हो गया जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने देश को बदलने की कोशिश की थी।
पश्चिम समर्थित सरकार के पतन और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से चले जाने के बाद तालिबान रविवार को राजधानी में घुस गया और इसके साथ ही दो दशक के उस अभियान का आश्चर्यजनक अंत हो गया जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने देश को बदलने की कोशिश की थी।
तालिबान के क्रूर शासन की वापसी के डर के बीच हजारों अफगान नागरिक हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से देश छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सैकड़ों लोग सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं जब अमेरिकी सैनिकों ने चेतावनी के लिए हवा में गोलियां दागी।
अमेरिकी दूतावास को खाली करा लिया गया है और अमेरिकी ध्वज को उतार लिया गया है। राजनयिकों को हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य पश्चिमी देशों ने भी अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और कर्मचारियों और नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं।
अफगानिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सुबह एक सलाह जारी कर कहा कि हवाई अड्डे के "नागरिक हिस्से" को "अगली सूचना तक बंद कर दिया गया" और कहा कि सेना ने हवाई क्षेत्र को नियंत्रण में ले लिया है।
अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग अक्सर सुदूर पूर्व और पश्चिम के बीच लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)