विदेश की खबरें | पोलैंड के इंजीनियर की हत्या करने वाले तालिबानी आतंकवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक- ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पोलैंड के एक इंजीनियर की हत्या करने और पाकिस्तान के कबायली इलाके में सेना के एक कर्मी पर हमला करने में शामिल थे।
लाहौर, 11 जून प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक- ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पोलैंड के एक इंजीनियर की हत्या करने और पाकिस्तान के कबायली इलाके में सेना के एक कर्मी पर हमला करने में शामिल थे।
पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि टीटीपी के आतंकवादियों को एक जून को खुफिया एजेंसी आईएसआई और सीटीडी के संयुक्त अभियान में रावलपिंडी में गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान कलीमुल्ला और फरीद खान के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.
उन्होंने बताया कि इंजीनियर पिओत्र स्टांकजाक का अपहरण रावलपिंडी के नजदीक एटॉक से 2008 में की गई थी और आतंकवादियों ने 2009 में उनकी हत्या कर दी थी।
फरवरी 2009 में संवाददाताओं को सात मिनट को यह खौफनाक वीडियो भेजा गया जिसमें आतंकवादियों द्वारा पोलैंड के इंजीनियर का सिर काटने का दृश्य था। स्टांकजाक चार महीने तक अपहर्ताओं के चंगुल में रहे क्योंकि वे उनकी रिहाई के बदले सरकार द्वारा टीटीपी के आतंकवादियों को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल.
दोनों आतंकवादी खुफिया एजेंसी के भवन को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उनसे विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान में सेना के एक कर्मी पर हमले की बात भी स्वीकार की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)