विदेश की खबरें | तालिबान ने अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, चार जुलाई अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा आजादी पर नयी पाबंदी है। इससे पहले शिक्षा और ज्यादातर नौकरियों से उन्हें प्रतिबंधित किया जा चुका है।

तालिबान के ‘वर्च्यू एंड वाइस मिनिस्ट्री’ के प्रवक्ता मोहम्मद सिद्दीक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध की जानकारियां नहीं दी। उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे पत्र की बातों की पुष्टि की।

मंत्रालय ने 24 जून को लिखा एक पत्र साझा करते हुए कहा कि वह सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा के एक मौखिक आदेश से अवगत करा रहे हैं। यह प्रतिबंध राजधानी काबुल और सभी प्रांतों में रहेगा और इसमें देशभर के सैलून को अपना कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया गया है।

इसके बाद उन्हें बंद कर दिया जाएगा और इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पत्र में प्रतिबंध की वजहें नहीं बतायी गयी हैं।

यह पत्र तब जारी किया गया है जब इससे पहले अखुंदजादा ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जिंदगियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट