विदेश की खबरें | तालिबान और अमेरिकी अधिकारी मुलाकात करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त और केंद्रीय बैंक के अधिकारी बुधवार को अमेरिका के राजकोषीय मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए बुधवार को कतर रवाना हुए।

इस्लामाबाद, 29 जून अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त और केंद्रीय बैंक के अधिकारी बुधवार को अमेरिका के राजकोषीय मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए बुधवार को कतर रवाना हुए।

यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब पिछले हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप ने दर्शाया था कि देश की ध्वस्त हुई अर्थव्यवस्था कैसे अहम राहत कार्यों को करने में असफल है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते दक्षिण पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में करीब 770 लोगों की मौत हुई है। लेकिन तालिबान ने मृतकों की संख्या 1,150 बताई है जबकि हजारों अन्य घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक गत दो दशक में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वालों में 155 बच्चे भी शामिल हैं।

भूकंप की वजह से पाक्तिका और खोश्त सूबे में करीब तीन हजार मकान या तो ध्वस्त हो गए हैं या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।

तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हफीज जिया अहमद ने तालिबान सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेशमंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी कर रहे हैं।

अहमद ने बताया कि (अफगान)अधिकारी कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान के लिए नियुक्त विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि और अमेरिकी राजकोष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग क्षेत्र पर चर्चा करेंगे।

वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने सबसे पहले मंगलवार को खबर दी कि (अमेरिकी राष्ट्रपति जो)बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तालिबान नेतृत्व के साथ उन तौर पर तरीकों पर काम कर रहे हैं जिसके तहत अफगानिस्तान सरकार को केंद्रीय बैंक के रिजर्व का इस्तेमाल देश में उत्पन्न गंभीर भुखमरी और गरीबी संकट से निपटने के लिए करने की अनुमति दी जाए, साथ ही सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं ताकि इस धन का दुरुपयोग न हो।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में काबुल पर तालिबान का कब्जा होने पर बाइडन प्रशासन ने विदेश में मौजूद अफगान केंद्रीय रिजर्व की नौ अरब डॉलर की राशि पर रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड