एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ले रहा हूं : ट्रम्प

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं करीब डेढ़ सप्ताह से यह (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) ले रहा हूं।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ले रहा हूं : ट्रम्प

वाशिंगटन, 19 मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ ले रहे हैं।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं करीब डेढ़ सप्ताह से यह (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) ले रहा हूं।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।

अमेरिका में पिछले तीन महीने में इस महामारी से 90,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

ट्रम्प ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अपने चिकित्सकों से सलाह ली थी लेकिन व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने इस पर कोई खास जोर नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने दवा लेने की सलाह नहीं दी। मैंने उनसे पूछा था कि उनका इस बारे में क्या विचार है? उन्होंने कहा कि क्या आप दवाई लेना चाहते हैं। मैंने कहा कि हां मैं दवाई लेना चाहता हूं। ’’

ट्रम्प ने कहा कि वह रोज मलेरिया की एक गोली लेते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रोज एक गोली लेता हूं। कुछ समय बाद मैं इसे लेना बंद कर दूंगा। मैं चाहता हूं कि इसका इलाज मिले या इसका टीका बने और यह एक दिन जरूर होगा। मुझे लगता है कि बहुत जल्द ऐसा होगा।’’

ट्रम्प के दवाई लेने की जानकारी देने के कुछ देर बाद ही व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन पी. कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं।

निहारिका शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).