देश की खबरें | होला मोहल्ला पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे मान

आनंदपुर साहिब, 14 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने शुक्रवार को ‘होला मोहल्ला’ के उत्सव के दौरान यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मत्था टेका।

इस अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में सिखों के प्रमुख तख्त पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि होला मोहल्ला त्योहार 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह की महान विचारधारा और कल्याण (चारदी कला) की अमर भावना को जगाने के प्रयास का प्रतीक है।

मान ने कहा कि उत्सव में भाग लेना उनके लिए एक दिव्य अनुभव है, जो सामान्य रूप से पंजाबियों और विशेष रूप से सिख समुदाय की जांबाज भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महान सिख गुरुओं के नक्शेकदम पर चलकर मानव जाति के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना रखती है।

मुख्यमंत्री का कहना था कि यह बेहद गर्व और सम्मान की बात है कि पंजाब में समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे का आदर्श मिश्रण है।

उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि हर गुजरते दिन के साथ राज्य में सामजिक तानाबाना और मजबूत हो।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि 'वाहेगुरु' के आशीर्वाद से पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहेगा।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)