एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाल ठाकरे का नाम लेते हैं लेकिन दिल्ली के आगे ‘‘झुक’’ गए हैं : राउत ने शिंदे पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिवंगत बाल ठाकरे और उनकी विचारधारा की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली के सामने "झुक गए" हैं।

देश की खबरें | बाल ठाकरे का नाम लेते हैं लेकिन दिल्ली के आगे ‘‘झुक’’ गए हैं : राउत ने शिंदे पर साधा निशाना

मुंबई, पांच जून शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिवंगत बाल ठाकरे और उनकी विचारधारा की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली के सामने "झुक गए" हैं।

इससे पहले दिन में, शिंदे ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह फैसला किया गया कि भविष्य के सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकायों सहित) शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिल कर लड़ेंगे।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, "शिंदे दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का नाम लेते हैं लेकिन दिल्ली के सामने झुक जाते हैं। इससे पहले शिवसेना का आलाकमान मुंबई में था, लेकिन अब मुख्यमंत्री का आलाकमान दिल्ली में है। असली शिवसेना दिल्ली के सामने कभी नहीं झुकी।”

राउत ने कहा, ''वह (शिंदे) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भी दिल्ली जाएंगे। महाराष्ट्र के फैसले यहीं होने चाहिए।''

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने निर्वाचन आयोग पर दबाव डाला था जिसने शिंदे के खेमे को शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी।

राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है क्योंकि "राज्य सरकार अस्थिर है और यह जल्द ही गिरने वाली है।’’

उन्होंने कहा, "इस सरकार के समक्ष कानूनी भय मंडरा रहा है। यही कारण है कि शिंदे कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).